हरिद्वार नगरी में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थो ‌की रोकथाम हेतु ‌डेयरी तथा मिष्ठान प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाया




रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- तीर्थ नगरी हरिद्वार में त्योहारी सीजन के चलते‌ आगामी पर्व रक्षाबंधन तथा जन्माष्टमी ‌ मैं मिलावटी खाद्य पदार्थो ‌ पर रोकथाम हेतु ‌ जिलाधिकारी के दिशा निर्देश में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा जनपद में ‌ डेरियो मिष्ठान विक्रेताओं और खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ ‌ अभियान चलाया गया।                                     

हरिद्वार जनपद में खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की।अभियान के दौरान खुला मावा और खुले मिठाई घेवर के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए संग्रहित किए गए। एक मिष्ठान विक्रेता को निर्माण एवं संग्रह स्थल पर मिठाइयों को अखबार से ढककर रखने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं, एक अन्य मिष्ठान विक्रेता द्वारा खाद्य पंजीकरण का निर्धारित अवधि में नवीनीकरण नहीं कराने पर भी नोटिस दिया गया। कुछ अन्य मिष्ठान एवं खाद्य कारोबारियों द्वारा प्रतिष्ठान बंद कर दिए जाने के कारण उनके खिलाफ मौके पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

जांच अभियान के दौरान कनखल स्थित एक डेयरी में ‌ खाद्य पदार्थ और पनीर आदि के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ‌ निर्देश पर अभियान टीम द्वारा मिलावट के संदेह में पनीर के दो नमूने जांच के लिए गए ‌ जांच टीम द्वारा जगजीतपुर स्थित एक रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया गया। रेस्टोरेंट बिना खाद्य पंजीकरण के तथा अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में संचालित पाया गया, जिस पर चालानी कार्रवाई की गई। 

इसके अलावा भूपतवाला बाग स्थित एक निर्माण इकाई के खिलाफ बिना खाद्य पंजीकरण खाद्य सामग्री का निर्माण किए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने दोनों प्रतिष्ठानों को खाद्य पंजीकरण प्राप्त होने तक खाद्य कारोबार बंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन और जन्माष्टमी पर्व तक खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post