रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- रेड एपल कैश प्राइज टी 20 कप में टीम अल्फा का लीग मुकाबला डॉ क्लब गाजियाबाद से हुआ। मैच में टीम अल्फा 6 विकेट से विजयी रही। राजनगर एक्सटेंशन स्थ्ति रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में डॉ क्लब गाजियाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 8 विकेट पर 153 रन बनाए। सौरभ सिंह ने 56 रन की पारी खेली। सुमित चौधरी ने 35 रन का योगदान दिया।
अभिषेक कौशिक ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 व आयुष त्यागी ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए। टीम अल्फा ने नितिन एलेक्स की 43 गेंद पर खेली नाबाद 103 रन की शतकीय पारी की मदद से 13.1 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। नितिन ने अपनी पारी में 10 चौके व 7 छक्के लगाए। आदित्य सोम ने 28 रन का योगदान दिया। डॉ बिष्ट ने 3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नितिन एलेक्स को सम्मानित किया गया।