वीनस क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से जीत मिली




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रेड एपल कैश प्राइज टी 20 कप में फैंटम इलेविन व वीनस क्रिकेट क्लब के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में वीनस किकेट क्लब 4 विकेट से विजयी रहा। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में फैंटम इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 18 ओवर में 163 रन बनाकर आउट हो गया। ओपनर अश्वनी सिंह ने 23 गेंद पर 8 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। मुकुल उपाध्याय ने 18, अमन तिवारी व निशु ने 16-16 रन का योगदान दिया। 

सार्थक ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 व रौनक मुंडे ने 4 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट लिए। वीनस क्रिकेट क्लब ने 16..3 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की। हनी चौधरी ने 46 गेंद पर 12 चौकों व 1 छक्के की मदद से 66 रन की पारी खेली। दीपांशु सैनी ने 31 व आदित्य कुमार ने 23 रन का योगदान दिया। गौरव चौधरी ने 4 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हनी चौधरी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post