डीपीएसजी इंटरनेशनल स्कूल में इंटर स्कूल प्रतियोगिता विवासिटी का आयोजन हुआ




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- डासना स्थित डीपीएसजी इंटरनेशनल स्कूल में इंटर स्कूल प्रतियोगिता विवासिटी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के 350 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने हास्य कविता वाचन, कहानी लेखन, न्यूज़रूम चैलेंज, ग्रीन सॉल्यूशंस, टैंग्राम टेल्स, आवाज़.ए.वतन, पारंपरिक कलाए, म्यूज़ियम इन ए बॉक्स, नाट्योत्सव आदि में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रिंसिपल डॉ तनुश्री शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा  कि इस तरह के आयोजन से बच्चो की प्रतिभा निखरती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण.पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post