भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए


◼️सरदार बलप्रीत सिंह ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली को बधाई व शुभकामनाएं दीं 


रिपोर्ट :- अजय रावत 

नई दिल्ली :- भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने कुंवर बासित अली को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने की बधाई व शुभकामनाएं दीं और कहा कि कुंवर बासित अली का भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी का ऐसां स्वर्णिम अध्याय है, जो ना सिर्फ देश के सम्पूर्ण अल्पसंख्यक समाज के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा, वरन पार्टी को भी नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा। कुंवर बासित अली जमीन से जुडे ऐसे नेता है, जिनका पूरा जीवन पार्टी, समाज व देश सेवा के लिए समर्पित है। 

भाजपा सरकार की प्रदेश सरकार व भाजपा एनडीए गठबंधन की केंद्र सरकार की उपलब्धियों को उन्होंने ना सिर्फ जन-जन तक पहुंचाया, वरन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्सेक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य भी किया। उनके नेतृत्व में कार्य कर पार्टी कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post