श्री अद्धैत परिवार फाउंडेशन द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री अद्धैत परिवार फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदर कांड का पाठ कर भगवान राम व उनके अनन्य भक्त हनुमान जी से सभी वर अपनी कृपा बनाए रखने व विश्व कल्याण की कामना की गई। 

फाउंडेशन के संस्थापक महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मानसिक शांति मिलती है। इस पाठ से बड़े से बड़ा संकट, डर और बाधाएं टल जाती हैं। क्लेश यदि परिवार में आपसी कलह, तनाव या अशांति का माहौल हो तो सुंदरकांड का पाठ करने से हनुमान जी की कृपा से घर में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। 

शेखर यादव, श्याम सुंदर साहनी, प्राची नेगी, अंजली त्यागी विजय, ज्योति शर्मा, स्कूल के बच्चे ओर अन्य स्टॉफ भी सुंदर कांड पाठ में शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post