अद्वैत पब्लिक स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने होली का पर्व धूमधाम से मनाया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान में संचालित अद्वैत पब्लिक स्कूल व सौरभ शोभित शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र, डीएड ट्रेनिंग कॉलेजद्ध में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। संस्था के अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य व निदेशक निधि देवेश्वर ने दीप प्रज्वलित कर समारोह  का शुभारंभ किया। अद्वैत पब्लिक स्कूल के श्रवण दिव्यांग छात्र छात्राओं ने अपनी सुंदर नृत्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।  

मुख्य अतिथि देवेंद्र हितकारी ने सभी बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी के साथ फूलों व गुलाल से होली का शुभ पर्व भी मनाया। संस्था के अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य  ने मुख्य अतिथि देवेंद्र हितकारी का स्वागत किया और होली की महत्ता व पर्च से संबंधित पौराणिक कथाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही आज के वैज्ञानिक युग में होली की उपयोगिता का ज्ञान कराया। ज्योति बंसल,  विजय दुबे आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post