◼️बलप्रीत सिंह ने विधायक संजीव शर्मा को माला व पटका पहनाकर होली पर्व की बधाई दी
◼️अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के होली मिलन समारोह में बलप्रीत सिंह का अभिनंदन हुआ
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने शहर के कई होली मिलन समारोह में भाग लिया। समारोह में उनका उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। शहर विघायक संजीव शर्मा द्वारा घंटाघर रामलीला मैदान की अशोक वाटिका में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। सरदार बलप्रीत सिंह ने विधायक संजीव शर्मा को माला व पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
विधायक संजीव शर्मा ने बलप्रीत सिंह को चंदन का टीका लगाकर व पटका पहनाकर होली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दीं। सरदार बलप्रीत सिंह अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल गाजियाबाद जिला एवं महानगर इकाई द्वारा कविनगर के आपका भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और समारोह में मौजूद सभी व्यापारियों व शहर के गणमान्य लोगों को होली पर्व की बधाई।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल गाजियाबाद जिला एवं महानगर इकाई के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल, महानगर अध्यक्ष संजय बिन्दल व संस्था की समस्त टीम ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।