बलप्रीत सिंह ने प्रभारी मंत्री असीम अरूण से मुलाकात की




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने प्रदेश मंत्री व गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री असीम अरूण से मुलाकात की। दोनों के बीच विभिन्न मुददों को लेकर चर्चा भी हुई। 

प्रदेश मंत्री व गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री असीम अरूण बुधवार को गाजियाबाद आए थे और विकास भवन में समन्वय बैठक, शहर विधायक संजीव शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह समेत कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान सरदार बलप्रीत सिंह ने उनसे भेंटकर उन्हें होली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post