रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। वे पार्टी के हर कार्यक्रम में जितना उत्साह के साथ भाग लेते हैं, उतने ही जोश से सामाजिक व धार्मिक कार्यो तथा पर्वो में शामिल होते हैं। उन्होंने शुक्रवार को होली पर्व धूमधाम से मनाया। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को होली पर्व की बधाई दी और भगवान से सभी के जीवन में हमेशा खुशियों का रंग खिले रहने की प्रार्थना की।
बलप्रीत सिंह सांसद अतुल गर्ग के कविनगर स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। बलप्रीत सिंह विधायक अजीत पाल त्यागी द्वारा आरडीसी स्थित अपने कार्यालय पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए और विधायक अजीत पाल त्यागी को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।
वे पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल के कविनगर स्थित आवास पर पहुंचे और डॉ अनिल अग्रवाल को गुलाल लगाकर उनके साथ होली का जश्न मनाया। विधायक अजीत पाल त्यागी, सांसद अतुल गर्ग व पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल ने भी बलप्रीत सिंह को होली की बधाई दी।