साहब कांशीराम की जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- 15 मार्च, दिन शनिवार को के एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल गली नंबर 4 घूकना गाजियाबाद में डॉ बी आर अंबेडकर समिति सेवा नगर (रजि.) गाजियाबाद के तत्वाधान में बहुजन नायक कांशीराम साहब की जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने साहब कांशीराम की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद समिति के धम्म प्रचारक रोहतास कुमार ने बुद्ध वंदना कर सभी धम्म देशना देकर सभी को अनुग्रहित किया। 

मंच संचालक व समिति के उपाध्यक्ष सुंदरपाल गौतम ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को हार्दिक अभिनंदन करते हुए स्वागत किया और समिति के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को फूल माला व पटका पहना कर सम्मानित किया। उसके उपरांत सभी वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम साहब के जीवन संघर्ष, त्याग और उनके विचारों से सभी को अवगत कराया। सब्बे सत्ता के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। उसके बाद सभी को भोजन दान किया गया। 

कार्यक्रम में समिति संरक्षक मंडल आनंद प्रकाश, राजेंद्र कुमार, रामकिशोर धींगान, घनश्याम बौद्ध, प्रवेश कुमार, डॉ वीर सिंह गौतम, पूर्व संरक्षक मंडल शीशपाल सिंह, स्वरूपचंद, लिखीचंद, महेंद्र दत्त वर्मा, धम्म प्रचारक रोहतास कुमार बौद्ध, सलाहकार नवल सिंह, समिति की अध्यक्ष बबीता धींगान, उपाध्यक्ष सुंदरपाल गौतम, महासचिव सुरेश सिंह, कोषाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार गौतम, लेखा परीक्षक प्रदीप कुमार, सचिव मनोज कुमार, सहसचिव अनिल कुमार, मीडिया प्रभारी जुगनू गौतम, अच्छे लाल, सुबोध कुमार, संगठन मंत्री मुन्नी देवी, पिंकी बौद्ध, राजेश्वरी बौद्ध, धनवाती, विद्या देवी, सुमन, दृश्या सिंह, मनु गौतम, सरिता,  शांति स्वरूप बौद्ध, हरबीर सिंह बौद्ध, मनोज कौमार, राजकुमार गौतम, मदन पाल, आदित्य गौतम, मयंक गौतम, अमित पाठक और पूर्वांचल समिति के सभी सदस्य आदि उपस्थित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post