भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने छावा फिल्म के माध्यम से वीर महानायक छत्रपति संभाजी महाराज को पुण्यतिथि पर नमन किया


◼️सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने वीर महानायक छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर देशभक्ति की मिसाल कायम की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा दिखाई और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उन जैसा वीर व देशभक्त बनने का आहवान किया। 

मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी। सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। अपने अदम्य साहस व वीरता से उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब तक के दिल में खौफ कर दिया था। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र व मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति थे। 

संभाजी महाराज को हमेशा धर्म के योद्धा धर्मवीर के रूप में याद किया जाएगा। धर्म के लिए उनके अकल्पनीय बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें प्यार से छावा कहा जाता था, जिसका अर्थ शेर का बच्चा था और वे सच में ही शेर थे। उनको देखकर ही मंुगल सैनिक भाग खडे होते थे। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बल्रप्रीत सिंह की सराहना की कि छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्होंने छावा फिल्म दिखाकर लोगों को उनके जैसा बनने के लिए प्रेरित किया।

एमएलसी श्रीचंद शर्ता ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता से मुगल शासक औरंगजेब भी खौफ खाता था। धर्म के लिए उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा कि हर भारतीय को छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post