◼️विधायक संजीव शर्मा ने शहरवासियों को भारत की जीत की बधाई दी
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भाजपा के महानगर अध्यक्ष शहर विधायक संजीव शर्मा तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने भारत के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का जश्न पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। उन्होंने भारतीय टीम व शहरवासियों को चैंपियंस का चैंपियन बनने की बधाई दी और कहा कि भारतीय टीम ने देश का पूरे विश्व में गौरव बढा दिया। शहर विधायक संजीव शर्मा ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए फाइनल का आनंद लिया।
जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह जीती, संजीव शर्मा ने बलप्रीत सिंह व पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। संजीव शर्मा ने कहा कि भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल में न्यूजीलैंड पर शानदार जीत के साथ ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर पूरे विश्व में भारत का डंका बजा दिया। टीम इंडिया ने होली के पर्व को यादगार बना दिया और होली से पहले ही देशवासियों को दीपावली मनाने का र्माैका दे दे दिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने कहा कि भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर पूरे विश्व में भारत का परचम फहरा दिया। आज भारत क्रिकेट में तो महाशक्ति है ही, साथ ही शतरंज, निशानेबाजी, एथलीट आदि खेलों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष शहर विधायक संजीव शर्मा तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने सभी शहरवासियों को भारतीय टीम द्वारा दिए गए यादगार व अनमोल तोहफे की बधाई दी। संजीव शर्मा बुधवार 12 मार्च को रामलीला मैदान घंटाघर में होली मिलन समारोह का आयोजन भी कर रहे हैं, जिसमें पूरा शहर शामिल होगा।