रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री धार्मिक रामलीला समिति, कविनगर द्वारा आगामी रामलीला मंचन के लिए 30 अगस्त 2026, रविवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग एवं ललित जायसवाल के साथ समिति के अध्यक्ष विपुल शर्मा एवं महामंत्री पवन गुप्ता सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों एवं पूरी रामलीला टीम ने अपने कर-कमलों से फावड़ा चलाकर भूमि पूजन का शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी का स्मरण करते हुए आगामी रामलीला के सफल एवं भव्य आयोजन की मंगलकामना की गई।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक संजीव शर्मा, आशु वर्मा, अशोक मोंगा, गुरु पवन सिन्हा, मुर्यांश गोयल, मयंक गोयल, सुरेंद्र मुन्नी, ACP कविनगर, सिद्धार्थ गौतम, ACP नंदग्राम, जयदीन, SHO अनुराग शर्मा, चौकी इंचार्ज अनुज कुमार, पप्पू पहलवान, आनंद प्रकाश गोयल, सुषांत गोयल, विजेंद्र यादव, राहुल चौधरी, दीपक भाटी, अजय गुप्ता, मुकेश सिंघल, नवेंदु सक्सेना, दिव्यांशु सिंघल, दिवाकर सिंघल, संचित, मनन धाम की पूरी टीम, इस्कॉन की टीम, नेम प्रकाश गोयल, निर्मेश अग्रवाल, कविनगर RWA की टीम, कैलाश, राज कुमार, टीटू, भूपेंद्र चोपड़ा, गुलशन बजाज, विकास जैन, तरुण चौटानी, बृजपाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, संदीप सिंह, संक्षित रजत, मयंक, लक्ष्य, अनमोल, पार्थ जैन, दिनेश चौधरी, शुभांक, सक्सेना एवं ऋषभ बैरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, रामलीला प्रेमी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पत्रकार मनोज गुप्ता, अशोक शर्मा, अनिल सावरिया, राज कौशिक,संदीप सिंघल एवं वी. के. अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर संस्कृति थिएटर ग्रुप की भी महत्वपूर्ण एवं प्रमुख भूमिका रही। संस्कृति थिएटर ग्रुप की पूरी टीम आगामी रामलीला मंचन को प्रस्तुत करेगी और रामलीला को भव्य, जीवंत एवं प्रभावशाली रूप देने के लिए तैयारियों में जुट गई है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का समिति की ओर से स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने आगामी रामलीला के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं तथा समिति को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा, संस्कार एवं सनातन परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। समिति द्वारा इस वर्ष भी रामलीला को भव्य, गरिमामय एवं श्रद्धापूर्ण रूप से आयोजित करने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। समिति की ओर से क्षेत्रवासियों से आह्वान किया गया कि वे परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में रामलीला में उपस्थित होकर भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा एवं जीवन मूल्यों से प्रेरणा लें तथा इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।