रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल मे यातायात जागरूकता माह 2026 के तहत सडक-सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को सडक-सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई।
असिस्टेंट कमिश्नर यातायात विभाग सुचिता सिंह व असिस्टेंट इन्सपैक्टर सन्तोष कुमार ने छात्र-छात्राओ को सडक-सुरक्षा से सम्बन्धित नियमो की जानकारी प्रदान की। छात्र-छात्राअें ने चित्रो के माध्यम से सीट बैल्ट का प्रयोग, उचित गति सीमा, हैल्मैट का प्रयोग तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की।
स्कूल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि समाचार पत्र सडक पर होने वाली विभिन्न दुर्घटनाओ से भरे होते है। इन सभी दुर्घटनाओ के केन्द्र मे कही न कही सडक सुरक्षा के नियमो की अवहेलना ही होती है। अतः हम सभी संकल्प लोना चाहिए कि हम सदैव यातायात के नियमो का पालन करेंगे।