रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 द्वारा दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। राजस्थान भवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में समाज के लोगों ने बडी संख्या में भाग लिया। संस्था की अध्यक्षा बबीता गुटगुटिया ने सभी को दीपावली पर्व, गोपाष्टमी पर्व, देव उठान एकादशी व देव दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दी।
समारोह में कई तरह के गेम्स खेले गये। समाज के लोगों ने एक साथ लक्ष्मीजी की आरती की। मंजूश्री लड़िया, नूतन बंसल, बेला अग्रवाल, मोनिका गुप्ता, प्रशांत सराइयाँ, सीताराम भुवालका, लड़िया, शेखर सिंघानिया आदि भी मौजूद रहे।