श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी का आयोजन किया


◼️24 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिमरन सभा, भूड़ भारत नगर में कीर्तन दरबार सजेगा 


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिमरन सभा, भूड़ भारत नगर, गाजियाबाद द्वारा प्रभात फेरी श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी का विभिन्न स्थानों पर संगत द्वारा श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया तथा जलपान एवं अन्य सेवा के स्टॉल लगाए गए। प्रातःकाल गुरुद्वारा साहिब में अरदास के पश्चात प्रभात फेरी आरंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया।

विधायक संजीव शर्मा भी प्रभात फेरी में शामिल हुए। उन्होंने साध-संगत से मुलाकात कर सभी को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रभात फेरी ने गुरबाणी एवं शबद-कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार जोगेंद्र सिंह ने प्रभात फेरी को सफल बनाने में सहयोग देने वाले परिवारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
सरदार जागेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिमरन सभा द्वारा मंगलवार, 24 नवंबर को कीर्तन दरबार का आयोजन कर श्री गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व कीर्तन दरबार श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कीर्तन दरबार का शुभारंभ प्रातः 9 बजे श्री सुखमनी साहिब के पाठ से होगा। इसके पश्चात सहज पाठ का भोग, चाय का लंगर होगा। हजूरी रागी भाई अमरजीत सिंह,, भाई गुरदीप सिंह व भाई करणवीर सिंह द्वारा गुरबाणी कीर्तन किया जाएगा। समाप्ति अरदास एवं गुरु के अटूट लंगर के साथ होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post