रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- शनिवार को 56 गाजियाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रताप विहार क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में विभु बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विभु बंसल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक एवं प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है।
अंत में उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए प्रताप विहार क्लब की पूरी आयोजक समिति एवं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।