रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- 56 गाजियाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मालीवाड़ा में विभु बंसल ने स्वर्गीय उषा शर्मा के निधन उपरांत आयोजित तेहरवीं कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।