रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे रेड एपल हॉट वेदर टी 20 कप के लीग मैच में सनराइजर्स क्रिकेट क्लब का मुकाबला देशी बुल्स क्रिकेट क्लब से हुआ। सनराइजर्स क्रिकेट क्लब ने 2 गेंद शेष्ज्ञ रहते 6 विकेट से मैच अपने नाम किया। टॉस हारकर देशी बुल्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन बनाए। सचिन ने 41 गेंद में 62 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके व 3 छक्के लगाए।
अर्चित चौधरी ने 27 गेंद पर 2 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 39 रन व दीपक सिवाल ने 15 गेंद पर 20 रन का योगदान दिया। युदि ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। सनराइजर्स किकेट क्लब ने 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाकर 6 विकेट से मैच अपने नाम किया। मनमोहन ने 61 गेंद पर 73 रन बनाए जिसमें 8 चौके व 2 छक्के शामिल रहे। पारस ने 46 गेंद पर 10 चौकों की मदद नाबाद 70 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरेस्कार पारस को दिया गया।