यूपी पुलिस की इंस्पेक्टर अनु सैन का गाजियाबाद में सैन समाज ने किया भव्य स्वागत


◼️कबड्डी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते मिला गोल्ड मेडल



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- कबड्डी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर पहचान बनाने वाली उत्तर प्रदेश में इंस्पेक्टर के पद पर आसीन अनु सैन का इंदरगढ़ी स्थित बालाजी मोटर्स पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय सैन समाज के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने अनु सैन का फूल मालाये स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंटकर सम्मानित किया कार्यक्रम में भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय सचिव सतीश कुमार सैन (बालाजी मोटर्स) अनु सैन को पटका पहनकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल सैन वरिष्ठ समाजसेवी नवनीत सैन खंगावली गुलावठी (बुलंदशहर) राकेश सैन भजनपुरा से जितेंद्र सैन ,सतीश कुमार एलआईसी वाले हरकेश सैन, सुरेंद्र सेन, मांगेराम सैन, वरिष्ठ पत्रकार सतीश चौधरी तथा भारत जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भोलाराम सविता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post