रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सनराइजर्स क्रिकेट क्लब व डिसेंट इलेविन के बीच 20 ओवरों का मैच खेला गया। मैच में डिसेंट इलेविन को 9 विकेट से आसान जीत मिली। चिरोडी, लोनी स्थित एसडीएस क्रिकेट अकैडमी के ग्राउंड पर हुए मैच में सनराइजर्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन बनाए। राहुल माथुर ने 24 गेंद पर मोहित शर्मा ने 26 गेंद पर 31-31 रन की पारी खेली। केलविन कुशाग्र जैन ने 23 गेंद पर 29 रन का योगदान दिया।
डिसेंट इलेविन के कप्तान विपलिन भाटी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। विक्रांत राठौर ने 4 ओवर में 17 रन देकर व पंकज राणा ने 36 रन देकर 2-2 विकेट लिए। डिसेंट इलेविन ने 15.2 ओवर में 1 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। हंस ने 47 गेंद पर 10 चौकों व 1 छक्के की मदद से नाबाद 75 रन व रिक्की सोनी ने 44 गेंद पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 63 रन की पारी खेली। हंस को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरसकार दिया गया।