रायल स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से आसान जीत मिली




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर रेड एपल हॉट वेदर टी 20 कप का लीग मैच रायल स्ट्राइकर्स व मैप इन ब्लू के बीच खेला गया। मैच में रायल स्ट्राइकर्स 7 विकेट से विजयी रहा। मैन इन ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, मगर वह 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना पाया। प्रभात राजपूत ने 17 गेंद पर 25 रन, मनीष ने 21 गंद पर 21 रन बनाए। गोपाल सिंह ने 19 व शिवांस सिंह ने 18 रन का योगदान दिया। 

राहुल शर्मा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सम्राट चौधरी ने 29 रन देकर 2 विकेट लिए। रायल स्ट्राइकर्स ने 14 ओवर में ही 3 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। विजेंद्र नंे 29 गेंद पर 36 रन व अपरांत ने 25 गेंद पर 35 रन की पारी खेली। शुभ त्यागी 14 गेंद पर 31 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उन्होंने 3 चौके व 2 छक्के लगाए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार राहुल शर्मा को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post