रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा वी के त्यागी मैमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट एलीट इलेविन ने जीत लिया। टीम ने फाइनल में सिद्धार्थम सुपरनाइटस को 5 विकेट से हराया। सिद्धार्थम सुपरनाइटस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 20 ओवरों में 8 विेकेट पर 151 रन बनाए। चैतन्य चौधरी, विपुल उपाध्याय व जतिन शर्मा ने 22-22 रन तथा आशीष चौहान व अंकित त्यागी ने 17-17 रन का योगदान दिया। कपिल ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। आशुतोष ने 4 ओवर में 23 रनदेर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
एलीट इलेविन ने 15.3 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। मिथुन के ने 35 गेंद पर 48 रन बनाए जिसमें 4 चौके व 3 छक्के शामिल रहे। मुकुल डागर ने 26 गेंद पर 3 चौकों व 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। वैभव सिंह ने 15 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 27 रन व सौरभ शर्मा ने 11 गेंद पर 2 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 22 रन बनाए। दीपक ने 3 ओवर में 24 रन देकर व विनय ने 1.3 ओवर में 11 रन देकर 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिथुन के, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दीपक त्यागी, बेस्ट बैटसमैन का पुरस्कार मुकुल डागर, बेस्ट बॉलर व बेस्ट फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रिंस डडवाल को दिया गया।