एमवी टैलेंट शो–सिंगिंग 2026 में सम्मिलित होकर विभु बंसल ने प्रतिभाशाली कलाकारों का बढ़ाया उत्साह




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- विभु बंसल ने 56 गाजियाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित MV टैलेंट शो – सिंगिंग 2026 में सम्मिलित होकर प्रतिभाशाली गायकों एवं कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार सुदेश बेरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान विभु बंसल ने सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा एवं शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं तथा युवाओं की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को नई दिशा देते हैं।
आयोजक मंडल को इस शानदार आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post