श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा में शामिल हुए सपा प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग को आज क्षेत्र में निकाली गई भव्य श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्होंने यात्रा का स्वागत किया और श्याम बाबा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र व प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

निशान यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। अभिषेक गर्ग ने यात्रा में शामिल सभी भक्तों और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post