अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की नई प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण हेतु समाजसेवी अमित राष्ट्रवादी के नेतृत्व में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को सौंपा ज्ञापन


 

रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- अमित राष्ट्रवादी के नेतृत्व में सौंपे गए इस पत्र में कहा गया है कि ग़ाज़ियाबाद के प्रमुख चौको में से एक गुरुद्वारा चौक है यहा पर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा शहरवासियों के लिए गौरव और देशभक्ति की प्रेरणा का केंद्र है। वर्तमान में यह प्रतिमा अत्यंत जर्जर एवं खंडित अवस्था में है, जिससे स्थानीय निवासियों और युवाओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। 

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से जनभावनाओं और शहीद के सम्मान को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अति शीघ्र नई प्रतिमा स्थापित करवाने तथा स्थल के उचित रखरखाव व सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज राजोरिया, महासचिव अमित राष्ट्रवादी, सचिव प्रवीण सुसवाल, कार्यालय प्रभारी निशांत चड्ढा, भाजपा मंडल महामंत्री सनी वाल्मीकि, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा नीरज वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष विनय, पंकज पर्चा, अरुण महेरा बॉबी महेरा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post