रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.) कविनगर मे आज विधिवत गणेश जी की आरती के साथ प्रतिदिन सम्पूर्ण रामलीला का मंचन राजीव राज गुप्ता के निर्देशन मे संस्कृति थियेटर ग्रुप नई दिल्ली के कलाकारो द्वारा शुरु हुआ। पहले ही दिन उपस्थित अपार जनसमूह का उत्साह देखने योग्य रहा।
इस अवसर पर समिति के का.अध्यक्ष विपुल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष गुलशन बजाज,कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल,मंच संयोजक देवेन्द्र पाल कौशिक, आनंद गर्ग एवं नवेन्दु सक्सेना ने आज के अतिथि जिला सूचना अधिकारी वाई.पी.सिहं दैनिक जागरण गाजियाबाद के ब्यूरो चीफ आदित्य त्रिपाठी एवं समिति के सह प्रयोजक शिविका चंदन तिलक के डायरेक्टर राकेश जिन्दल को अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बाडे की सुचारु व्यवस्था मे ॠषि मांकड,सुनीत बेरी,मंयक बजाज,हर्षित अग्रवाल,मुकुंद आदि अन्य सदस्य मौजूद रहे।