रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल ने भाजपा कार्यालय बागपत पर आयोजित कामकाजी बैठक में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों और चुनाव बागपत बीजेपी कार्यालय पर आयोजित कामकाजी बैठक में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों और चुनाव अभियान से जुटी टीम के साथ आगामी चुव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।
साथ ही बागपत में श्री गुफा बाबा मन्दिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। अच्छेजा स्थित के0आर0बी दा स्कूल में आयोजित एलएलसी स्नातक निर्वाचन की कामकाजी बैठक की।
ब्राहमण पुटठी में उ0प्र0 स्नातक कल्याण परिषद द्वारा आयोजित स्नातक विधान परिषद निर्वाचन 2026 के संवाद कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर बागपत जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, रालोद नेता कुलदीप उज्जवल व अभिमन्यु गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।