पीपीएल सीजन वन के मैच में अंतिम गेंद पर 1 रन से हारा द टायकूंस




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- पीपीएल सीजन वन में द टायकूंस व टीम डिफेंडर के बीच खेले गए लीग मैच का परिणाम अंतिम गेंद पर निकला। द टायकूंस को टीम डिफेंडर के हाथों 1 रन से मात खानी पड़ी। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम डिफेंडर ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 190 रन बनाए। शेटटी ने 32 गेंद पर 2 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली।  हेम लेखक ने 32 व नितिन ने 25 रन का योगदान दिया। 

सचिन चौधरी ने 3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। विनीत कुमार ने 4 ओवर में 35 रन देकर व सैयद मंसूर अली ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2-2 विकेट लिए। द टायकूंस 191 रन के लक्ष्य के जवाब में 20 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन ही बना पाया और मैच 1 रन से हार गया। वैभव सिंह ने 47 गेंद पर 59 रन की पारी खेली व 7 चौके व 1 छक्का लगाया। राहुल चौहान ने 15 गेंद पर 2 चौके व 5 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। पंकज कुमार ने 23 रन व सचिन चौधरी ने 22 रन का योगदान दिया। सौरभ पुनिया ने 3 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। सौरभ पुनिया को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post