रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर सीआरएम रॉयल्स व द ओजीएस के बीच 20 ओवर का मैच खेला गया। मैच में सीआरएम 27 रन से विजयी रहा। टॉस जीतकर द ओजीएस ने सीआरएम रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया, जिसने 20 ओवर में 9 विकेट पर 192 रन बनाए। विपिन सिंह ने 28 गेंद पर 6 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली।
महामहिम सुकुत शर्मा ने 21, अभिषेक शर्मा व जिवेश ने 20-20 रन का योगदान दिया। मुकुल त्यागी ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द ओजीएस 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन ही बना पाया। मुकुल त्याग ने 32 रन व सुखवंत ने 29 रन का योगदान दिया। विशाल ने 3 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से विपिन सिंह को सम्मानित किया गया।