ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय योग टीम सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में बनी चैंपियन




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- सीबीएसई नेशनल योग प्रतियोगिता 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल फरीदाबाद में आयोजित की गई। जिसमें ठाकुरद्वारा स्कूल की आराध्या त्यागी एवं अनिषका सिंह ने रिदमिक ग्रुप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बॉडी के संतुलन को आसन की कलाकारी दिखाते हुए सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा कर लिया।

स्कूल की योगा कोच प्रियंका पांडे ने बताया कि इन बच्चों को प्रैक्टिस का समय 4 से 5 घंटे दिया जाता है और वह लगातार सीबीएसई नेशनल में मेडल लेने के लिए इन बच्चों पर लगातार मेहनत कर रही थी। इसी के साथ स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने उत्साह वर्धन करते हुए बच्चे का मनोबल बढ़ाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post