रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद/मुरादनगर :- श्री बड़ी रामलीला कमेटी रावली रोड मुरादनगर में हुआ विकास बंसल का परिवार सहित सम्मान। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी श्री बड़ी रामलीला कमेटी रावली रोड मुरादनगर में 95वां भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन हुआ।
बहुत सुंदर रामलीला का आयोजन हुआ। कल माता जी की सुंदर झांकी, अहिरावण द्वारा भगवान राम और लक्ष्मण को बंदी बना लेने और उसके बाद राम जी के साथ उनकी सेना द्वारा रावण, कुंभकरण आदि का वध कर असत्य पर सत्य की विजय का सजीव मंचन किया गया। पूरी रामलीला कमेटी दीपक मित्तल, मोहित मुंडे, मोहित गर्ग, अंकित गर्ग, अंकुर मित्तल, अरविंद सिंघल आदि सभी की 3 महीने की मेहनत सफल हुई।
पूरी कमेटी ने गाजियाबाद से आए समाजसेवी प्रोपराइटर विकास बुक एजेंसी विकास बंसल का परिवार के साथ सम्मान किया। पटका पहनाकर भगवान राम जी का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हजारों लोग उपस्थित रहे। सभी ने लीला और मेले का आनंद लिया।