नवरात्रि में होगा 1008 कन्याओं का सामूहिक पूजन




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- एक प्रेसवार्ता का आयोजन राज नगर में किया गया। जिसमें नवरात्रि के पावन पर्व पर महाकन्या पूजन के भव्य आयोजन सम्बंधी जानकारी साझा की गयी।
कार्यक्रम के संयोजक संजय कुशवाहा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, नॉर्थ ईस्ट के बच्चों की शिक्षा एवं स्वाबलंबन और गऊ संवर्धन को समर्पित आँचल न्यास द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन पर्व पर महाशक्ति कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अद्भुत आयोजन में 1008 कन्याओं का 1008 परिवारों के द्वारा सामूहिक पूजन किया जायेगा।

नौएडा,ग़ाज़ियाबाद,हापुड़,पिलखुआ मुरादनगर,मोदीनगर,लोनी और निकट के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ा समर्थन मिल रहा है।समाज में बड़ा उत्साह का वातावरण बना हुआ है। वार्ता को सम्बोधित करते हुये समिति के आई टी प्रमुख अमित मित्तल ने बताया कि 18अक्टूबर को प्रातः 11 बजे डबारसी रोड,जिंदलनगर स्थित आँचल न्यास के निकट आर्यन कालेज में यह भव्य किया जायेगा। शक्ति उपासना के इस आयोजन में अन्य गणमान्यों के अतिरिक्त विश्व प्रसिद्ध कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के उपरान्त महा भंडारा आयोजित किया जायेगा।

समिति के सर्वव्ययवथा प्रमुख सत्यपाल सिंह ने बताया कि आयोजन की दिव्यता देखने लायक़ होगी,अनेक चरणों में चलने वाले कार्यक्रम के लिये इसको लेकर समिति ने सभी तैयारियॉं पूर्ण कर ली हैं। यह अपने आप में आध्यात्मिक आयोजन होगा जिसमें समाज की सहभागिता अनोखी छटा बिखेरने वाली होगी।

इस अवसर पर विपिन त्यागी ने बताया कि इस भव्य आयोजन से पूर्व दुर्गा शप्तशती के 108 पाठ किये जायेंगे।
शक्ति उपासना के इस सामुहिक भव्य आयोजन में जन समाज की और अधिक सहभागिता हो इसके लिये हम सभी का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करते हैं। वार्ता में प्रीति चन्दा राय के अतिरिक्त समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post