रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राहुल चौहान की 67 गेंद पर खेली 184 रन की पारी भी काम नहीं आई और टायरंटस को टी 20 मैच में हार का सामना करना पडा। टीम को स्पार्टन वारियर्स ने 6 विकेट से मात दी। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टायंरटस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 273 रन बनाए। ओपनर राहुल चौहान ने 67 गेंद पर 184 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 16 चौके व 16 छक्के लगाए। अमित ने 34 रन व कादियान ने 23 रन का योगदान दिया। शुभम गुप्ता ने 4 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं कप्तान मानस ने 4 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए।
स्पार्टन वारियर्स ने 19.4 में 4 विकेट पर 274 रन बनाकर 6 विकेट से मैच अपने नाम किया। निशांत त्यागी ने 19 गेंद पर 8 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। कप्तान मानस ने 49 गेंद पर 9 चौकों व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। रोहित ने 20 गेंद पर 1 चौके व 6 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। गौरव चौधरी ने 16 गेंद पर नाबाद 50 रन की पारी खेली जिसमें 7 छक्के शामिल रहे। तनुज बंसल ने 12 गेंद पर 23 रन का योगदान दिया। धीरज त्यागी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मानस को दिया गया।