रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- अवंतिका एक्सटेंशन, शास्त्री नगर स्थित आरंभः द गुरुकुल प्री-स्कूल में रामायण पर आधारित समारोह का आयोजन किया गया। कहानी, संवाद और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नन्हे बच्चों को भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से परिचित कराया।
बच्चों नें श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी के चरित्रों का परिचय दिया गया। बच्चों ने श्रीराम से अच्छाई और सही मार्ग पर चलने, माता सीता से साहस, लक्ष्मण जी से निष्ठा एवं वचन निभाने और हनुमान जी से भक्ति, वीरता तथा दूसरों की सहायता करने की प्रेरणा ली।
रावण के प्रसंग से उन्हें अहंकार और गलत कार्यों के दुष्परिणाम समझाए गए। बच्चों द्वारा बनाए गए समुद्र और रामसेतु निर्माण आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यालय की सह-संस्थापिका एवं निदेशक प्रधानाचार्या वरुणा गोयल, सह-संस्थापिका साक्षी गुप्ता, शिक्षिका सुनीता चौहान व विद्यालय प्रबंधक मनिंदर त्यागी आदि भी मौजूद रहे।