न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व“




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थितः न्यू रेनबो पब्लिक स्कूलं रामलीला के मंचन के साथ विजयदशमी महोत्सव धूमधाम से पर्व मनाया गया। विजयदशमी महोत्सव का आयोजन जूनियर विंग के छात्र-छात्राओ द्वारा किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों प्रभु श्री राम जन्म के जन्म से रावण बध श्रीराम राज्याभिषेक तक की लीला का मंचन किया। राम-सीता विवाह, वन-गमन तथा राम-हनुमान मिलन आकर्षण के केन्द्र रहे। 

विद्यालय के क्रीडा स्थल मे रावण के पुतले का दहन भी किया गया। स्कूल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई व असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है। रामलीला के माध्यम से पीढी-दर-पीढी मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र से जीवन जीने व आदर्श मूल्यों की प्रेरणा लेती आ रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post