रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- देर शाम उत्तराखंड के हनोल स्थित श्री महासू देवता के 2 दिवसीय जागरा मेला मे मुख्य अतिथि के रूप मे पंहुचे लोनी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा । मंदिर प्रांगण समिति के पदाधिकारीगणों के दूारा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष का शाल औढाकर व उत्तराखंड के सम्मान के रूप में पारंपरिक अंगवस्त्र व टोपी पहनाकर व महासू देवता का चित्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम मे उपस्थित सभी महासू देवता के भक्तों के बीच सभी को संबोधित करते हुये कहा कि " महासू देवता " के विषय मे मैने कई बार अपने उत्तराखंड के मित्रों व साथियों से सुना था लेकिन इस बार जब दो दिवसीय जागरा मेला यंहा पर लगा है तो मैने भी अपनी धार्मिक भावनाओं को बल देते हुये बाबा के दरबार मे आने का निर्णय लिया और यंहा आकर मैने जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार अपने भीतर महसूस किया है वो एक अलग ही स्तर का अहसास है। मुझे बाबा के दर्शन करके जो दिव्य ऊर्जा अपने अंदर महसूस हुई है उस सकारात्मक ऊर्जा को मै वापिस अपने क्षेत्रवासियों के कल्याण मे लगाऊंगा ।
मनोज धामा ने लोगों को बताया कि किस प्रकार से हमारे लोनी नगरपालिका क्षेत्र मे उत्तराखंड प्रदेश से हजारों की संख्या मे परिवार लोनी मे रहते हैं तथा समय-समय पर वो लोग भी अपने धार्मिक आयोजनों मे मुझे बुलाते हैं तथा उत्तराखंड की संस्कृति से मै भी एक अलग तरह का जुडाव महसूस करता हूं लेकिन वास्तविक रूप से महासू देवता के दर्शन करके मुझे आज बहुत ही खुशी महसूस हो रही है ।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पर्यटन व संस्कृतिक मंत्री सतपाल महाराज, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, ग्राम प्रधान हरीश राजगुरू, पंकज चौहान, नरेन्द्र राणा, सहित हजारों की संख्या मे महासू देवता के भक्तगण उपस्थित रहे ।