रिपोर्ट :- अजय रावत, विशाल वाणी
गाजियाबाद :- रेड एपल कैश प्राइज टी 20 कप के लीग मैच में डायनामिक हिटर्स व पैंथम इलेविन के बीच मुकाबला हुआ। मैच में डायनामिक हिटर्स 46 रन से विजयी रहे। राजनगर एक्सटेश्ंान स्थित रड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर डायनामिक हिटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बनाए। कश्यप ने 33, राकेश पठानिया ने 29 व कासिफ ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया। पैंथम इलेविन के गेंदबाज जयशु सिंगला ने शानदार गेदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके।
निशांत चौधरी ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पैंथम इलेविन 20 वें ओवर की अंतिम गेंद पर 128 रन बनाकर आउट हो गई। शशांक शर्मा ने 35 व अश्वनी सिंह ने 33 रन का योगदान दिया। डायनामिक हिटर्स के कासिफ ने 3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। दीपक ने 4 ओवर में 29 रन देकर व दीपांशु कुमार ने 4 ओवर में महज 13 रन देकर 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कासिफ को दिया गया।