गुरूकुल द स्कूल की मंजू नयाल जापान में भारत का परचम फहराएंगी


◼️जापान में होने वाले एशियन गेम्स में इंटरनेशनल रेफरी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गुरूकुल द स्कूल के स्पोर्ट्स एजूकेशन डिपार्टमेंट की कोर्डिनेटर व कुराश प्रशिक्षक मंजू नयाल  जापान में भारत का परचम लहराएंगी। वे जापान के आइची प्रांत में होने वाले एशियन गेम्स आइची-नागोया 2026 की कुराश स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशियल यानि रेफरी के रूप में भाग लेंगी। उनकी इस उपलब्धि के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांगा लगा है। जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का उदघाटन 19 सितंबर को होगा। एशियन गेम्स की कुराश स्पर्धा में इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में भाग लेने के लिए मंजू नयाल 21 सितंबर को भारत से जापान के लिए रवाना होंगी और 22 सितंबर को जापान पहुचेंगी। 

1 अक्टूबर को वे जापान से रवाना होंगी और 2 अक्टूबर को भारत पहुचेंगी। मंजू नयाल की इस उपलब्धि पर गुरूकुल द स्कूल के निदेशक सचिन वत्स व प्रिंसिपल गौरव बेदी ने कहा कि मंजू नयाल जब जापान में  इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी तो वह क्षण स्कूल, जनपद व उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव का क्षण होगा। उनकी यह उपलब्धि देश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढने व देश का परचम पूरे विश्व में फहराने के लिए प्रेरित करेगी। मंजू नयाल 3- स्टार इंटरनेशनल रेफरी का दर्जा प्राप्त करने वाली देश की पहली महिला है। मंजू नयाल ने इस उपलब्धि का श्रेय द इंडिया कुराश असोसिएशन के अध्यक्ष व एशियन गेम्स के टेक्निकल डायरेक्टर रवि कपूर व संस्था के सचिव विक्रांत कुमार को दिया और कहा कि उन्होंने उनकाा हमेशा पूरा सपोर्ट किया। स्कूल के डायरेक्टर सचिन वत्सद व प्रिंसिपल गौरव बेदी ने भी उन्हें हमेशा प्रेरित किया व हर प्राकर का सहयोग दिया।  

बॉक्स
 मंजू नयाल की प्रमुख उपलब्धियां 

- 2010 में जूनियर वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप की आयोजन समिति में शामिल थीं।

- वर्ष 2015 में चीनी ताइपे में आयोजित जूनियर एशियन कुराश चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच के रूप में प्रतिनिधित्व किया। 

- वर्ष 2024 में बी- लाइसेंस कोच बनने के साथ ही 1-स्टार इंटरनेशनल रेफरी बनने का श्रेय भी प्राप्त किया।

- वर्ष 2024 में कजाकिस्तान में आयोजित नोमेड गेम्स और रूस में आयोजित चिल्ड्रेन ऑफ एशिया गेम्स में रेफरी बनीं।

- वर्ष 2025 में बहरीन में आयांेजित तीसरे एशियन यूथ गेम्स में रेफरी बनीं।

- वर्ष 2025 में 2- स्टार इंटरनेशनल रेफरी बनीं।

- वर्ष 2026 में भारत की पहली महिला 3- स्टार इंटरनेशनल रेफरी बनने का गौरव प्राप्त किया। 

- वर्ष 2025 में 2-स्टार इंटरनेशनल रेफरी बनीं।

-

Post a Comment

Previous Post Next Post