शहर विधायक संजीव शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में साप्ताहिक पखवाड़े का आयोजन




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सर्व सनातनी समाज द्वारा शहर विधायक माननीय संजीव शर्मा के 14 सितंबर को जन्मदिन के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। जन्मदिन समारोह को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाने के लिए साप्ताहिक पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन समाज के लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ 14 सितंबर को रामलीला मैदान, जानकी भवन, घंटाघर, गाजियाबाद में भव्य आयोजन के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर सर्व सनातनी समाज की ओर से शहर विधायक संजीव शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी एकता, सद्भाव, सनातन संस्कृति एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। जन्मदिन समारोह के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 

वीरेंद्र सारस्वत ने बताया कि पूरे आयोजन में सनातन परंपराओं और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा सर्व सनातनी समाज के लोगों की सहभागिता रहेगी। इस आयोजन के प्रायोजक ब्राह्मण शिरोमणि वीरेंद्र सारस्वत तथा विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान हैं। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।आयोजकों ने बताया कि जन्मदिन समारोह की यह श्रृंखला 20 सितंबर को हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में आयोजित भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न होगी। 

समापन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों से जुड़े लोगों की सहभागिता भी रहेगी।विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा एवं सर्व सनातनी समाज ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं और सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता तथा भाईचारे को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं।

आयोजकों ने कहा कि माननीय संजीव शर्मा का जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रहकर समाजसेवा, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला अवसर बने, यही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने सभी सनातनी बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं से कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post