रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर स्थित रैना अकैडमी द्वारा टेबिल टेनिस व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अकैडमी के निदेशक दिनेश रैना ने बताया कि टेबिल टेनिस अंडर 8 में यशविन विजेता, विहान उप विजेता, अंडर 11 में एकवीर विजेता, जतिन उप विजेता, अंडर 18 में शिवेन विजेता व जतिन उप विजेता रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता बालक वर्ग के अंडर 7 वियोम पहले, लवित दूसरे, अंडर 9 में अदवय पहले, नक्श दूसरे, अंडर 11 में कियान पहले, विराज दूसरे, अंडर 13 में रक्षित पहले व सुकृत दूसरे स्थान पर रहे।
अंडर 13 बालक डबल वर्ग में अव्यांश व गौरांग को पहला, कियान व आदविक को दूसरा स्थान मिला। अंडर 13 बालिका डबल वर्ग में कायरा व आद्या को पहला, आरोही व आस्तिका को दूसरा, अंडर 17 बलिका डबल वर्ग में श्रेया व सान्या को पहला स्थान मिला। एडवांस सिंगल वर्ग में विशाल विजेता, शिवांस उप विजेता एडवांस डबल वर्ग में विशाल व यश विजेता तथा शिवांस व भरत उप विजेता बने।