रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- मकरेड़ा स्थित श्री सिद्धेश्वर वेद विद्यालय में सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष, श्री सिद्देश्वर महादेव कुटी, मकरेड़ा के पीठाधीश्वर, एसएपी फाउंडेशन, गाजियावाद के अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य की अध्यक्षता में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना हुई, जिसमें बडी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना सांय से शुरू हेाकर आधी रात तक चली। वैदिक ब्रह्मचारियों व भक्तों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में वैदिक शास्त्रों द्वारा भगवान का अभिषेक पूजन किया गया। भगवान मुरलीधर का अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में जन्म हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए रात्रि 12 बजे भगवान का बहुत ही धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी।
महंत मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि जब भी धरती पर अधर्म बढता है, तब-तब धर्म व अपने भक्तों की रक्षा के लिए भगवान अवतार लेते हैं। भगवान श्री हरि विष्णु ने कंस का अंत कर धर्म की स्थापना के लिए आठवें अवतार यानि भगवान श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया था। उन्होंने भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्म लिया था, जिसे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। जब हमारे ऊपर भगवान की कृपा होती है तभी हम ऐसे में भाग ले पाते हैं और भगवान से प्रार्थना करते रहना चाहिए कि हम ऐसे धार्मिक कार्यों में भाग लेते रहें।