भगवान गणेश के स्मरण मात्र से सारे काम पूरे होने लगते हैंः महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज


◼️सिद्धेश्वर वेद विद्यालय, मकरेडा में 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव में दूसरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सिद्धेश्वर वेद विद्यालय, मकरेडा में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में आयोजित 10 दिवसीय गणेश अनुष्ठान के दूसरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर उनसे सभी की सुख-समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की। विद्यालय के अध्यक्ष व महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि गणेश जी को हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय देव माना जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत उनकी आराधना के बिना पूरी नहीं होती। उन्हें विनायक विघ्नहर्ता गजानन और गणपति जैसे कई नामों से जाना जाता है। भगवान गणेश के स्मरण मात्र से सभी विध्न दूर हो जाते हैं और सारे काम पूरे होने लगते हैं। गणेश जी के ऐसे कई गुण हैं जिन्हें जीवन में अपनाने से व्यक्ति का जीवन सुखमय बना रहता है। 

महाकाव्य महाभारत अधूरा न रह जाए, इसके लिए गणेश जी ने अपने दांत को तोड़कर पूरी महाभारत एक बार में लिखी थी। उनका यह गुण सिखाता है कि त्याग और कार्य को पूरा करने की ललक व्यक्ति को जीवन में अपार सफलता दिलाती है। जीवन में सफलता पाने के लिए ज्ञान और बुद्धि का कब और किस प्रकार उपयोग करना चाहिए, यह गुण भी हमें गणेश जी से सीखना चाहिए। भक्तों के अलावा विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।  10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव में प्रतिदिन गणेश जी का पूजा अर्चन एवं आरती वैदिक ब्राह्मण द्वारा किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post