रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय डिलिबरेशन का आयोजन किया गया। डिलिबरेशन में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कम्प्यूटेशनल थिंकिंग तथा अर्टिफिशिल इन्टेलीजैंस’ पर आधारित कार्यक्रम का उदघाटन शभू दयाल ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल ज्योत्सना शर्मा, रेडिकॉन स्कूल की प्रिेसिपल सुमन सिंह व मेजबान स्कूल की प्रिंसिपल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के षिक्षक-शिक्षिकाओ ने अपने-अपने विचारो, अनुभवों एवम् प्रभावी शिक्षण पद्धतियो का प्रस्तुतीकरण किया। प्रिंसिपल रूचि गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षक-शिक्षिकाओ को अपने अनुभव, नवाचार, श्रेष्ठ शिक्षण पद्धतियो को साझा करने का मंच प्रदान करते है जिससे शिक्षा का प्रचार-प्रसार भी होता है।