न्यू कैप इलेविन ने 8 विकेट से मैच अपने नाम किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित रेड एपल हॉट वेदर टी 20 कप के लीग मैच में न्यू कैप इलेविन 8 विकेट से विजयी रही। टीम ने जीजी इलेविन को 8 विकेट से हराया। न्यू कैप इलेविन का टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने के निर्णय को उसके गेंदबाजों ने सही सिद्ध किया व जीजी इलेविन को 19.4 ओवर में 142 रन पर ढेर कर दिया। आवेश मलिक ने सबसे अधिक 31 रन बनाए। संदीप सिंह ने 21 व अंकुश ने 20 रन का योगदान दिया। 

तरूण सिरोही ने 3 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके। विकास ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। न्यू कैप इलेविन ने 15.5 ओवर में 2 विकेट पर 143 रन बनाकर 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। कार्तिक ने 26 गेंद पर 7 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। उमेर हैदर ने नॉट आउट 35 रन बनाए। अमित ने 35 रन का योगदान दिया। विनय व अंकुश को 1-1 विकेट मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post