टीम सुपर इलेविन ने देसी बुल्स क्रिकेट क्लब को हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे रेड एपल हॉट वेूदर टी 20 कप में टीम सुपर इलेविन का मुकाबला देसी बुल्स क्रिकेट क्लब से हुआ। मुकाबले में टीम सुपर इलेविन 183 रन से विजयी रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम सुपर इलेविन ने 20 ओवर 7 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर टांग दिया। अबीर स्वरूप ने सबसे अधिक 67 रन बनाए। उन्होंने 34 गेंद में 6 चौके व 3 छक्के लगाए। अरूण सिंह ने 33 गेंद में 7 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली। 

कप्तान राहुल कसाना ने 24 गेंद में 52 रन बनाए जिनमें 3 चौके व 5 छक्के शामिल थे। देसी बुल्स क्रिकेट क्लब के कप्तान इंद्रजीत सिरोही ने 3 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। रामकुमार ने 3 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए। देसी बुल्स क्रिकेट क्लब 15 ओवर में 71 रन बनाकर आउट हो गया। अर्चित चौधरी ने 20 व अंशु ने 15 रन का योगदान दिया। राजेश कुमार सिंह ने 2 ओवर में 6 रन देकर 3, सर्वेंद्र सिंह चौहान ने 2 ओवर में 5 रन देकर 2 व कपिल नागर ने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post