रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पीपीएल सीजन 1 के लीग मैच में गोल्डन किंग को आसान जीत मिली। टीम ने रॉयल सुपरकिंग्स को 9 विकेट से हराया। मैच में गोल्डन किंग 9 विकेट से विजयी रहा। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर गोल्डन किंग ने टॉस जीतकर रॉयल सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। रॉयल सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए। अनुज डागर ने 43 गेंद पर 6 चौकों व 1 छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली। सचिन त्यागी ने 35 रन व शेखर वर्मा ने 22 रन का योगदान दिया।
गोल्डन किंग के मौहम्मद आरिफ ने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। फिरोज चौधरीए इरफान व निशांत चौधरी ने 2-2 विकेट लिए। गोलडन किंग ने सचिन सहलोत के नाबाद शानदार शतक की मदद से 16 ओवर में 1 विकेट पर 167 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। सचिन सहलौत ने 54 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए जिसमें 11 चौके व 4 छक्के शामिल रहें। मोमीन ने 19 गेंद पर 2 चौकों व 4 छक्कों की मदद से नॉट आउट 38 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सचिन सहलोत को दिया गया।