रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित रेड एपल कैश प्राइज टी 20 कप में पावर हिटर्स की पावर काम नहीं आई। पावर हिटर्स को टीम अल्फा ने आसानी से 8 विकेट से हरा दिया। पावर हिटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, मगर टीम 19.2 ओवर में 130 रन बनाकर ही आउट हो गई। अमित मेहरा ने 34 गेंद पर 3 चौकों व 5 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन की पारी खेली।
शुभम सागर ने 22 रन का योगदान दिया। टीम अल्फा के राहुल आर्यन ने 3 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट झटके। कप्तान अतुल तोमर ने 2.2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए। टीम अल्फा ने 14.5 ओवर में 2 विकेट पर 133 रन बनाकर मैच 8 विकेट से अपने नाम किया। देशु देओल ने 26 गेंद पर 5 चौकों व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन आदित्य सोम ने 26 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाए। राहुल आर्यन को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।