अद्वैत पब्लिक स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया




रिपोर्ट:- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित अद्वैत पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने पर्व के गीत भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि पंकज व भूपेंद्र को बच्चों ने राखी बांधी। अतिथियों ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। 

फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व तो है ही, साथ ही यह पर्व पर्यावरण की रक्षा लेने का पर्व भी है। प्राचीन समय में इसी दिन से ऋषि-मुनि गुरूकुलों में शिक्षा का आरंभ करते थे। इसी कारण यह पर्व अपने गुरूओं के प्रति श्रद्धा व कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन भी है। 

शेखर यादाव, ज्योति शर्मा, अंजलि त्यागी, स्वाति चौधरी, विजय उपाध्याय, निखत परवीन आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post